नैनीताल। सरोवर नगरी आने वाले पर्यटक अगर यहां आने पर अपने साथ कोरोना की 72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट लाते हैं तो उन्हें होटल के किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कोरोना की जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ।
कमेटी की बैठक बुधवार को एडीएम कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रशासन, पुलिस के साथ-साथ होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और नगर निकायों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि टैक्सी मे बैठने वाले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। यदि कोई पर्यटक बिना मास्क के मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहारी सीजन में खाद्यों की गुणवत्ता और दुकान, होटल-रेस्टोरेंट आदि में साफ-सफाई के इंतजामों का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में जिला मानिटरिंग कमेटी के सदस्यों के फोन नंबर चस्पा करें ताकि वहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वे सीधे सदस्यों से शिकायत दर्ज करा सकें।
बैठक में नैनीताल होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि नैनीताल में आने वाले पर्यटक अपनी 72 घंटे पूर्व कराए गए कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट साथ में लेकर आते हैं तो होटल कारोबारी कमरे के किराए में उनको 25 फीसदी छूट देंगे। इस मौके पर लोगों को मास्क भी वितरित किए गए।
बैठक में बार एसोशिएसन अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, अध्यक्ष होटल एसोशिएसन दिनेश साह, अध्यक्ष व्यापार मंडल किशन सिह नेगी, उपाध्यक्ष कमलेश ढौढियाल, कनक साह, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ विमल पांडे आदि मौजूद थे।
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने वाले पर्यटकों को होटलों में 25 प्रतिशत की छूट, जानिए और क्या मिलेगा..
1
/
34
परिवार ने बेटी को सिलाई सिखाने हल्द्वानी भेजा, पर 19 साल की लड़की 45 साल के टेलर के साथ...
हल्द्वानी में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने मौत को लगाया गले, देखें बड़ा खुलासा..! VIDEO देखें
उत्तराखंड इस बड़ी यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों ने मार डाला बीटेक का छात्र..VIDEO देखें..
हल्द्वानी के दो युवकों ने किया कमाल! सिलेंडर की मारा- मार के बीच चूल्हा बिना गैस के जला दिया..
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हल्द्वानी, और दिया बड़ा बयान! VIDEO VIRAL..
उत्तराखंड में मौत लेकर आई ब्ला- ब्ला ऐप से गाड़ी, चार दोस्त मारे गए, अब होगा बैन..!
1
/
34


Subscribe Our Channel











