मुंबई। आत्महत्या के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस गोस्वामी के निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गोस्वामी की हिरासत को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है।
वहीं, गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज को प्रसारित किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और अर्नब के बीच झड़प हो रही है।
टीवी द्वारा जारी की गए फुटेज में देखा जा सकता है कि अर्नब को जबरदस्ती वैन में बैठाया जा रहा है। रिपब्लिक टीवी के संपादक का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर, बेटे और पत्नी पर शारीरिक हमला किया।
क्या है मामला —
यह मामला साल 2018 का है, जब 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने मई 2018 में अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
1
/
34
परिवार ने बेटी को सिलाई सिखाने हल्द्वानी भेजा, पर 19 साल की लड़की 45 साल के टेलर के साथ...
हल्द्वानी में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने मौत को लगाया गले, देखें बड़ा खुलासा..! VIDEO देखें
उत्तराखंड इस बड़ी यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों ने मार डाला बीटेक का छात्र..VIDEO देखें..
हल्द्वानी के दो युवकों ने किया कमाल! सिलेंडर की मारा- मार के बीच चूल्हा बिना गैस के जला दिया..
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हल्द्वानी, और दिया बड़ा बयान! VIDEO VIRAL..
उत्तराखंड में मौत लेकर आई ब्ला- ब्ला ऐप से गाड़ी, चार दोस्त मारे गए, अब होगा बैन..!
1
/
34


Subscribe Our Channel











