उत्तराखंड में फिर सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

163
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वाहन खाई में गिर गया। यह दुर्घटना कांडा बैंड से नीचे, शिव मंदिर बैंड के पास हुई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को भी घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेश थापा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से अन्य संभावित सवारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल वाहन के आसपास और कोई व्यक्ति नहीं मिला।