न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल : कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर अब आठ माह बाद धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। पर्यटक जहां धीरे-धीरे नैनीताल पहुंच रहे हैं तो कारोबारियों व स्थानीय प्रशासन की बांछे भी खिलने लगी हैं। पर्यटकों की बढ़ती आवक को देखते हुए नगर पालिका ने झील में नौकायन की अनुमति दे दी है। पहली सितंबर से शहर पहुंचने वाले पर्यटक नौकायन का आनंद ले पाएंगे। इससे पांच माह से आर्थिक संकट झेल रहे नाव चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरोवरनगरी में अनलॉक में छूट मिलने के बाद रिक्शा संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन झील में नौकायन और घोड़ा संचालन की अनुमति नहीं मिली। सोमवार को नाव मालिक समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा से मिलकर नाव संचालन शुरू करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने की शर्त पर ही पहली सितंबर से झील में नौकायन की अनुमति दी गई है। इस दौरान समिति अध्यक्ष राम सिंह, सचिव प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष यूसुफ अहमद, विक्रम बिष्टï, प्रमोद सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
सरोवरनगरी में स्वागत है, पहली सितंबर से झील में नौकायन भी करिए। बस, करना पड़ेगा इन शर्तों का पालन
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











