सोनीपत : सास-बहू को मां-बेटी का दर्जा मिलने के दावे भले ही अब हर जुबां पर होते हों, लेकिन आज भी कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होगा। सोनीपत का एक ऐसा ही मामला सोनीपत का आजकल सुर्खियों है। जहां एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को डंडे तो कभी जूते-चप्पलों से पीटकर घर का सारा काम करा रही थी। वो तो भला हो, घर में रहने वाले बच्चों का। जो दादी पर मां के अत्याचारों को सहन नहीं कर सके और एक दिन चुपचाप वीडियो बना डाली। बच्चों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर जब वायरल किया तो भूचाल आ गया। पुलिस से लेकर महिला आयोग तक वीडियो को लेकर गंभीर हो गए और मामले की तह तक पहुंचकर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग सास पर अत्याचार करने वाली आरोपित महिला जिला अस्पताल में एएनएम है।
वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग में नर्स सरोज बुजुर्ग सास की पिटाई करती हुई दिख रही है। उसकी मां ममता इसके लिए उकसा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के लिए करनाल जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सरोज ने बताया है कि वह अस्पताल के कार्य और बच्चों की देखभाल से परेशान हो जाती थी। ऐसे में कई बार सास को पीट देती थी, वह यह बात किसी को बता न दे। कमरे में ही बंद रखती थी। बताया गया है कि महिला का पति बाहर नौकरी करता है। बुजुर्ग को पीटने का सिलसिला कई महीने से चल रहा था। बूढ़ी दादी पर यह अत्याचार आरोपित महिला के बच्चे बर्दाश्त नहीं कर पाते थे और उन्होंने वीडियो बनाकर मां की करतूत वायरल कर दी। मां के साथ ज्यादती की खबर सुन दो बेटियां भी पुलिस चौकी पर पहुंच गईं। वे अपनी मां को साथ ले जाना चाह रही थीं, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
बूढ़ी दादी को पीट रही थी मां, बच्चों ने बना ली वीडियो। वायरल हुआ तो आ गया भूचाल
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











