न्यूज़ जंक्शन 24, शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की दूसरे मरीज ने पटककर हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि दोनों अस्पताल में ही एक वार्ड में भर्ती थे। हत्यारोपी सुबह शौचालय जाने के लिए उठा था। इसके बाद वह लौटा तो उसे लगा कि दूसरा मरीज उसके बेड पर लेट गया है। इसी विवाद में उसने बेड से मरीज को खींचा जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना सिरौली के गांव ढकिया हमीद नगर निवासी 50 वर्षीय हंसराम थाना राम चंद्र मिशन के मोहल्ला रेती में किराए पर रह रहे थे। शनिवार रात अचानक उनके पेट में दर्द उठा। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। चेकअप के बाद उन्हें करीब 4:00 बजे सर्जिकल वार्ड में बेड नंबर 21 पर शिफ्ट कर दिया। इसी वार्ड में 27 नंबर बेड पर भर्ती मोहल्ला मेहमान शाह निवासी अब्दुल रहमान हंस राम के पास पहुंचा। उसे बेड से उठाने लगा। हंसराज कुछ समझ पाता, इसी बीच आरोपी ने उसके पैर पकड़ कर खींच दिए। इससे वह जमीन पर सिर के बल गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि टॉयलेट से लौटने पर रहमान को लगा कि हंसराम उसके बेड पर लेट गया है। इस वजह से उसने गुस्से में आकर हंसराम के पैर खींच दिए जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Shahjahanpur-अस्पताल में भर्ती मरीज ने ही दूसरे मरीज को पटककर मार डाला, इतनी सी बात पर की वारदात
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











