लॉस एंजिलिस। अमेरिका के लॉस एंजिलिस के एक अपार्टमेंट में अपने तीन छोटे बच्चों की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों के संरक्षण को लेकर महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तुलेयर काउंटी में इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला लिलियाना कैरिलो (30) वहां से फरार हो गयी। अधिकारियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
‘लॉस एंजिलिस टाइम्स की खबर में परिवार अदालत के दस्तावेजों के हवाले से बताया गया कि महिला के पति एरिक डेंटन ने एक मार्च को तीनों बच्चों का संरक्षण मांगा था। एक बच्चे की उम्र तीन साल, दूसरे की उम्र दो साल और तीसरे बच्चे की उम्र छह महीने थी। मामले में 14 अप्रैल को सुनवाई होने वाली थी।
अखबार के साथ साक्षात्कार में डेंटन ने इस बात की पुष्टि की कि कैरिलो ने मनोरोगी की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया था जिसके कारण बच्चों के संरक्षण को लेकर कैरिलो के साथ उसका विवाद चल रहा था। रविवार को वह डेंटन को बच्चे सौंपने वाली थी।
लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट राउल जोवेल ने बताया कि बच्चों की दादी शनिवार सुबह जब काम से घर लौटी तो उसने घर पर बच्चों के शव देखे और उनकी मां को लापता पाया।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार बच्चों की चाकू घोंपकर हत्या की गयी है हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि कैरिलो को तुलेयर काउंटी में पोंडेरोसा इलाके से गिरफ्तार किया गया जो बेकर्सफील्ड से करीब 100 मील उत्तर में है।
तीन मासूम बच्चों की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाली मां गिरफ्तार, इसलिए दिया दर्दनाक वारदात को अंजाम
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











