हैदराबाद में नौ वर्षीय की एक मासूम बच्ची की शुक्रवार को लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई है। लास्या यादव जब लिफ्ट से बाहर आ रही थी तो उसका पैर दरवाजे के पास बनी छोटी जगह में फंस गया, इसी दौरान लिफ्ट बंद होकर चल पड़ी। जिससे बच्ची बुरी तरह से इसमें फंस गई और बुरी तरह घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।
घटना हैदराबाद के हस्तिनापुरम नॉर्थ एक्सटेंशन कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया है कि बच्ची का परिवार इमारत में तीसरी मंजिल पर रहता है। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बच्ची लिफ्ट से तीसरे माले पर पहुंची थी। वो तीसरी मंजिल पर उतरी तो उसका पैर लिफ्ट के दरवाजे के बाहर जो छोटी सी जगह में फंस गया। इससे पहले कि बच्ची अपना पैर निकाल पाती किसी ने नीचे से लिफ्ट का बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट बंद होकर चलने लगी और बच्ची इसमें फंसी रह गई। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्ची का शरीर लिफ्ट में बुरी तरह से फंस गया। बच्ची के पिता चंद्रशेखर और लिफ्ट मैंटिनेंस के लोगों ने दों घंटे की जद्दोजहद के बाद किसी तरह बच्ची के शरीर को लिफ्ट से बाहर निकाला। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का परिवार कुछ महीने पहले ही इस इमारत में रहने आया था।
लिफ्ट में फंसकर बच्ची की मौत, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं करता ये गलती
1
/
386
हल्द्वानी में मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ी बेटी, शर्म से मां-बाप ने उठाया बड़ा कदम!
पापा विधायक हैं हमारे.. कहते हुए बेटे ने नैनीताल SDM से लिया पंगा! फिर मिला ऐसा सबक..
उत्तराखंड: बेटे का पहला जन्मदिन मनाने घर आने वाला था जवान, लेकिन तिरंगे पर लिपटकर लौटा शहीद!
हल्द्वानी में कई महिलाओं ने युवक का बनाया ऐसा वीडियो, की युवक ने मौत चुन ली..viral video देखें..
उत्तराखंड में बेकसुर आर्मी ब्रिगेडियर को मार डाला! सड़क पर घूमना बना सजा.. मामले में देखिए अपडेट!
हल्द्वानी में शादीशुदा आशिक के साथ रहने के लिए लड़की ने अपनी मां को जड़ा थप्पड़! फिर जो हुआ..
1
/
386



Subscribe Our Channel











