न्यूज जंक्शन 24, हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी, जिसे पीने के बाद पांच ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि, एक युवक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत की मानें तो इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिजेंद्र है, जो फूलगढ़ गांव का ही निवासी है। आरोपी बिजेंद्र ने पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी, जिसे पीने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने बिजेंद्र के खेत में दबाई गई 35 लीटर कच्ची शराब से भरा केन भी बरामद किया है। इसके अलावा उसके भाई नरेश की दुकान के तहखाने में छिपाकर रखी गई भट्टी भी बरामद कर ली है।
एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वोटरों को लुभाने के लिए आरोपी बिजेंद्र ने 6 महीने पहले अपने खेत में भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाली थी। अब चुनाव आने पर उसने खेत से 40 लीटर की एक केन निकालकर ग्रामीणों को पिलानी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार चल रही बिजेंद्र की पत्नी बबली और भाई नरेश को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










