श्रीगंगानगर। बंद घर में इश्क कर रहे युवक-युवती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लड़की के घरवाले अचानक पहुंच गए। बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आने पर दोनों ने छत से छलांग लगा दी। लडक़ी बुरी तरह घायल हुई है। जबकि, लड़का कूदने के बाद मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती लड़की के परिजनों ने बताया कि युवती का 18 मार्च को जन्मदिन है। युवती घर से यह कहकर निकली थी कि बाजार में खरीदारी को जा रही है। शाम तक नहीं आई तो तलाश करते हुए मोहल्ले के सूने मकान में पहुंचे। मकान की छत पर युवती किसी लड़के के साथ थी। लड़की को परिजनों के आने का पता चल गया। कहीं भागने का रास्ता नहीं मिला तो दोनों ने छत से छलांग लगा दी। दोनों प्लाट में गिरे। लड़के को कुछ नहीं हुआ, उसने दौड़ लगा दी। जबकि, लड़की गंम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन आरोपी लड़के के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।


 Subscribe Our Channel
Subscribe Our Channel









