Transfer : उत्तराखंड में अफसरों का तबादला जारी, एक बार फिर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

355
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में प्रदेश में मंत्रियों के मनमाफिक अधिकारियों को एडजस्ट करने के लिए सरकार की कसरत जारी है। पिछले दिनों अधिकारियों के तबादलों की लंबी सूची के बाद एक बार फिर कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

जारी हुए आदेश के अनुसार राधिका झा को अब विद्यालय शिक्षा और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया गया गया है, उनके पास बाकी जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग देखने वाले अमित नेगी को भी अब चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। वहीं, अमित नेगी की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस दीपेंद्र चौधरी को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, इससे पहले उनके पास उच्च शिक्षा और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी पहले से हैं। आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को महत्वपूर्ण पद दिया गया है, उनसे तकनीकी शिक्षा हटाकर अब विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।