उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रुड़की के देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की कार गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास हुआ। कार जैसे ही तांसीपुर के समीप पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे गंगनहर में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रजवाहे में सर्च अभियान चलाकर कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, जबकि हादसे के कारणों की पूरी पड़ताल की जा रही है।



Subscribe Our Channel











