उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसमः इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

12
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 मार्च तक उत्तराखंड में महसूस किया जा सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा, पहाड़ी जिलों में 3800 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में बादल छाए रहने के कारण पहाड़ी जिलों में मॉइश्चर फ्लो बढ़ा और तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान फिर से नीचे जाने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम इसी तरह का बना रह सकता है और तापमान सामान्य स्तर पर रहने की उम्मीद है।