उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रूड़की के मंगलौर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया।
आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
1
/
34
उत्तराखंड: एक बच्चे का बाप बोला- तू मेरी नहीं, तो किसी की नहीं, और बीच बाजार में मार डाली लड़की!
अल्मोड़ा में चीख-पुकार और मौत का तांडव, पति- पत्नी की एक साथ मौत! और..video
उत्तराखंड: डॉक्टर को दिखाने लेकर जा रहे भाई ने बहन के साथ किया यह, फिर उतारा मौत के घाट!
उत्तराखंड में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में युवती से गैंगरेप, गाड़ी घुमाते रहें आरोपी!
हरियाणा की बॉक्सर स्वीटी बूरा करने आई थी नीम करोली महाराज के दर्शन, पर लोगों को पिटने लगी!
नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर में तीन मुस्लिम परिवार जूता पहनकर अंदर घुसे! फिर जो हुआ..
1
/
34



Subscribe Our Channel











