एनजेआर, देहरादून : उत्तराखंड के 123 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।
मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी को समारोह में आने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। वहीं, मुख्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी मुख्य समारोह में पदक प्रदान करेंगे। जबकि अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके संबंधित जिलों में ही पदक प्रदान किए जाएंगे। आइजी काॢमक पुष्पक ज्योति की ओर से जारी सूची में देहरादून के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। वहीं, छह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उकृष्ट सेवा सम्मान, 13 को सराहनीय सेवा पदक व 103 को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
उकृष्ट सेवा सम्मान
-दिनेश चंद्र ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देहरादून, दिनेश चंद्र बडोला, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेन्द्रनगर, पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक (आरमोरर), पुलिस मुख्यालय,
रामदत्त जोशी, उप निरीक्षक विशेष(श्रेणी), जनपद चंपावत,
गोविंद सिंह गुलेरिया, मुख्य आरक्षी अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय,
शिव कुमार, कांस्टेबिल, राजभवन सुरक्षा उत्तराखंड
सराहनीय सेवा सम्मान
होशियार चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक, मंडलाधिकारी हल्द्वानी, ज्ञान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, चंपावत,
प्रेमलाल टम्टा, निरीक्षक(एम)/अनुभाग अधिकारी पुलिस मुख्यालय,
उमेद सिंह दानू, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंह नगर,
राजेंद्र सिंह कोश्यारी, प्रतिसार निरीक्षक, 31वीं वाहिनी पीएसी,
दिनेश प्रसाद थपलियाल, निरीक्षक(एम) /अनुभाग अधिकारी पुलिस मुख्यालय, रामस्वरूप, उपनिरीक्षक(एम)/गोपनीय सहायक, पुलिस मुख्यालय, सौहकार सिंह, उप निरीक्षक अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
धीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक (विश्रे) नागरिक पुलिस, हरिद्वार
जमन सिंह, पीसी (विशेष श्रेणी), 46वीं वाहिनी पीएसी,
दिनेश चन्द्र पन्त, उप निरीक्षक, नैनीताल, धर्म सिंह, हेड कांस्टेबिल आरमोरर, पीटीसी नरेंद्रनगर
भूपाल सिंह रावत, हेड कांस्टेबिल, नैनीताल।
स्वतंत्रता दिवस पर 123 पुलिस कर्मियों को मिलने जा रहा है यह बड़ा सम्मान
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










