उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में रविवार को फिर बड़ा हादसा हो गया है। श्रीनगर जिले के खिर्सू-कठुली लिंक मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











