Corona effect : बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन

813
खबर शेयर करें -

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। शनिवार सुबह कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिनों से इस महामारी से जंग लड़ रहे थे। अस्पताल के चेयरमैन डा. आलोक रॉय ने यह जानकारी दी। अपने छोटे भाई के निधन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी आहत हैं। राज्य के कई मंत्रियों व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी असीम बनर्जी के निधन पर शोक प्रकट किया है।