करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, महिला कर्मचारियों की छुट्टी घोषित

4
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रदेश के शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से महिला कर्मचारियों को करवा चौथ की तैयारियां करने और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का समय मिल सकेगा। खासकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को दिनभर की व्यस्तता के बीच त्योहार की परंपराएं निभाने में सहूलियत होगी। महिलाएं शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोल सकेंगी और परिवार के साथ पर्व मना सकेंगी।

करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को पूजा की जाती है और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। राज्य सरकार के इस निर्णय से करवा चौथ मनाने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार के दिन कार्यालय की जिम्मेदारियों से राहत मिलेगी।