देहरादून। साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार ठगों ने ऑनलाइन अलग-अलग कंपनियों का रिव्यू कर घर बैठे कमाई के झांसा देकर एक युवक से 2.60 लाख की ठगी कर ली। उसकी शिकायत पर इनमें 82 हजार रुपये एक बैंक खाते में होल्ड हो गए हैं। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धोखाधड़ी को लेकर राजविक्रम निवासी लक्खीबाग ने तहरीर दी। कहा कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने झांसा दिया कि वह उनके पोर्टल के जरिए अलग-अलग कंपनी की साइट पर बेहतर रिव्यू देंगे तो प्रति रिव्यू कमाई कर सकते हैं। पीड़ित झांसे में आ गए। आरोपी साइबर ठगों ने शुरू में कुछ रुपये उन्हें भेजे।
इसके बाद टास्क पूरा करने पर रकम भुगतान का झांसा दिया। टास्क के लिए रकम लगवाकर पीड़ित से 2.60 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की तो आरोपियों के एक खाते में इनमें 82 हजार रुपये होल्ड हो गए हैं। पीड़ित इन्हें वापस पाने के प्रयास कर रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली केसी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











