न्यूज जंक्शन 24, दिल्ली। कोरोना संक्रमण से कराह रही दिल्ली में अब काफी सुधार आ गया है। अब फिर राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रवेश करने से पहले जांच की शर्त लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि बिना जांच कोई भी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
जैन ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों से आने वाले मजदूर भी शामिल हैं, जिनकी इन दिनों आनंद विहार बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर टेस्टिंग चल रही है।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में विभिन्न बस अड्डों के साथ 250 डिस्पेंसरियों में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसों के अलावा ट्रेनों से लाखों लोग दिल्ली आ रहे हैं। इसमें बड़ा वर्ग मजदूरों का है। इसमें कुछ लोग पहले से ही दिल्ली की विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत थे, जोकि लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घर लौट गए थे, लेकिन अब वे फिर लौट रहे हैं।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से संक्रमित रहा कोई भी व्यक्ति अभी तक दोबारा संक्रमण का शिकार नहीं हुआ है। ऐसी कोई रिपोर्ट सरकार के पास नहीं आई है। कुछ लोगों में मृत वायरस होता है, जिससे वह बाद में पॉजिटिव दिख जाता है। अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है, जो कोरोना से ठीक हुआ हो और उसमें दो से तीन महीने बाद फिर से कोरोना के लक्षण दिखे हों।
आपकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है, तभी मिलेगा दिल्ली में प्रवेश। दिल्ली सरकार ने लगाई यह कड़ी शर्त
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










