देहरादून: कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्रों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों के आगमन और प्रस्थान से उत्पन्न रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए उनके दायित्वों और सर्किलों का पुनः निर्धारण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर-प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली नगर, कैन्ट, प्रेमनगर सहित होमिसाइड सेल, व्हिसिल ब्लोअर, हाईकोर्ट/सम्मन सेल, लोक सूचना, सीसीआर/डीसीआर और सीनियर सिटीजन सेल जैसी इकाइयां रहेंगी।
पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी को क्षेत्राधिकारी नगर-द्वितीय/डालनवाला/सीआईयू का दायित्व दिया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, राजपुर थाने के साथ-साथ JMIS, CEIR, NCRP, DCRB, NAFIS, ZIPNET, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, ऑपरेशन स्माइल और ट्रैक मिसिंग चाइल्ड जैसी महत्वपूर्ण इकाइयां शामिल हैं।
इसी क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी को क्षेत्राधिकारी सदर/ऑप्स बनाया गया है। उनके अधीन पटेलनगर, क्लेमन्टाउन, बसंत बिहार थानों के अलावा सोशल मीडिया सेल, साइबर सेल, एफएफयू, एएनटीएफ और सीसीटीएनएस/आईसीजेएस जैसी इकाइयों की जिम्मेदारी रहेगी।
पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश का प्रभार सौंपा गया है, जिनके अंतर्गत ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी थाने शामिल हैं।
वहीं, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया है। उनके अधीन रायपुर और डोईवाला थानों के साथ शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आईटीएसएसओ/पॉक्सो/एनडीएसओ, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, एलआईयू, पीसीसी और मीडिया मॉनिटरिंग सेल जैसी इकाइयां रहेंगी।
पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी विकासनगर नियुक्त किया गया है। उनके अंतर्गत विकासनगर, कालसी, चकराता और त्यूनी थाने तथा खनन से संबंधित कार्य रहेंगे। साथ ही उन्हें अग्रिम आदेशों तक सेलाकुई और सहसपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक जगदीश पंत को क्षेत्राधिकारी मसूरी/यातायात/लाइन का दायित्व दिया गया है। उनके अधीन मसूरी थाना, यातायात व्यवस्था और पुलिस लाइन का संचालन रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य शाखाओं और इकाइयों का पर्यवेक्षण पूर्ववत जारी रहेगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नए दायित्वों के अनुसार तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें।



Subscribe Our Channel










