दिल्ली। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे। गोवा से पहले मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें गोवा के उपराज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया था। अब वे मेघालय के राज्यपाल के तौर पर मिली जिम्मेदारी का वहन करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक की नियुक्ति भाजपा ने पहले बिहार के राज्यपाल के तौर पर की थी। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था। उनके रहते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया जिसमें उनकी अहम भूमिका थी। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें गोवा का उपराज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










