Haldwani news : सड़क के गड्ढों में लगा दिए जामुन के पेड़, जानिए क्या है मामला

488
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में अब राजनीतिक दल जनता को भुनाने वाला कोई मुद्दा हाथ से नहीं जाने देना चाह रहे हैं। हल्द्वानी में सड़क में गहरे गड्ढे नहीं भरने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढ़ों में जामुन के पेड़ रोप दिए।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रेम सिनेमा के पास प्रदर्शन किया। साहू का कहना था कि भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ दिखावे के लिए शिलान्यास और उदघाटन हो रहे हैं। जनता सब जानती है, मूर्ख बनाने का यह अभियान बहुत दिन तक नहीं चलेगा। 2022 में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा देगी।