उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। 55 वर्षीय मनोहर बोरवेल के लिए किए जा रहे काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे गड्ढे में गिर गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और प्रशासनिक टीमों की मदद करने लगे। टीमों द्वारा गड्ढे में फंसे मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है और सभी आवश्यक संसाधनों को मौके पर लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जा सके। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।



Subscribe Our Channel









