Uttrakhand news : दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। पढ़िये क्या हुआ ऐसा

1043
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में महिला ने कुल्हाड़ी से कई वार कर अपने पति की जान ले ली। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : सोनू गुप्ता हत्याकांड : दोस्त की वीबी को पाने के लिए दोस्त बन गया कातिल, ऐसे अंजाम दिया वारदात

यह भी पढ़ें : Crime news : हत्याओं से धहला ऊधमसिंह नगर, अब रुद्रपुर में दो सगे भाइयों को बुरी तरह गोलियों से भून डाला

घटना उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव की है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय जसपाल का दो साल पहले 21 वर्षीय काजल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में बताया जा रहा है। दोनों की एक महीने की बेटी भी है, जो 11 मई को जन्मी थी। जसपाल गांव में ही मजदूरी करता था। दोनों के बीच कल शाम विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि काजल ने जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार सुबह मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।