फ़िल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का बेटा दुष्कर्म में फंसा, मुकदमा दर्ज

492
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई।

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का बेटा दुष्कर्म केस में फंस गया है। एक महिला की शिकायत पर उनके बेटे और पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
38 वर्षीय महिला ने ओवीसरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि 2015 से 2018 तक महाअक्षय चक्रवर्ती से उसका संबंध रहा। महाअक्षय ने उससे शादी का वादा किया था। आरोप है कि महाअक्षय के साथ वह उसके नए फ्लैट को देखने के लिए आदर्शनगर गई थी। वहां महासक्ष्य ने उसे शॉफ्ट ड्रिंक पिला दिया और शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के लिए गोलियां खिला दी। उसके बाद जब उसने शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। जिसे लेकर उसके और महाअक्षय के बीच झगड़ा हुआ। कॉल करने पर उसकी मां योगिता बाली ने उल्टे उनको ही गालियां और धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए अपराध शाखा के3 लिए सौंप दिया है।