बरेली। घड़े के अंदर रखकर सिटी श्मशान घाट में जमीन में दबाई गई नवजात सीता पर शार्ट फ़िल्म बन रही है। मार्च में इस फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा। शुक्रवार को रोटरी भवन में फ़िल्म प्रदर्शित की गई जिसकी सभी ने तारीफ भी की।
कार्यक्रम में मेयर डा. उमेश गौतम, बिथरी विधायक पप्पू भरतौल व विधायक केसर सिंह मौजूद रहे।
करीब आठ मिनट की शॉर्ट फ़िल्म बनी है। इसमें बच्ची के जिंदा दबे मिलने से लेकर अस्पताल में मौत से जूझने और विधायक पप्पू भरतौल के उसे गोद लेने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के निर्देशक अनुभव गुप्ता हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में निर्माण के लिए उन्होंने कई दिन शोध किया। सीता से जुड़े लोगों से भी बात की। फिर इस लघु फिल्म को शूट किया गया। रिलीज होने से पहले यह फिल्म दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह और यूपी महोत्सव का हिस्सा बन चुकी है। रोटरी भवन में फ़िल्म के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, बच्ची का इलाज करने वाले डॉ रवि खन्ना, डॉक्टर अतुल मल्होत्रा, डॉ रवि मेहरा, गुरु मेहरोत्रा, संदीप मेहरा, रागनी खंडेलवाल, इला मेहरा, रूपाली सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
घड़े के अंदर जमीन में दबी मिली थी नवजात सीता, शॉर्ट फिल्म में दिखाई जाएगी कहानी
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











