न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच एक सनसनीखेज दावा किया गया है। वाल स्ट्रीट जनरल ने दावा किया है कि यह जंग न रुके और ऐसे ही तबाही होती रहे, इसके लिए एक खतरनाक साजिश रची जा रही है। इस साजिश के तहत उन शांति वार्ताकारों (Poison to peace negotiators) को निशाना बनाया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच सुलह की कोशिशों में जुटे हैं।
वाल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को बातचीत के दौरान जहर (Poison to peace negotiators) दिया गया था। दोनों के शरीर से जहर के लक्षण मिले हैं। हालांकि, क्रेमिलन की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्रमोविच और अन्य वार्ताकारों में जो लक्षण दिखाई दिए हैं, वह जहर के ही हैं। वार्ता के बात उनकी आंखे लाल थीं। शरीर में तेज दर्द और लगातार आंसू बह रहे थे। इसके अलावा उनके हाथों और चेहरे से खाल भी हटने लगी थी। हालांकि, अब सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना का शिकार (Poison to peace negotiators) होने वालों में क्रीमिया के सांसद उमेरोव भी शामिल हैं।
वाल स्ट्रीट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में युद्ध समर्थकों ने शांति वार्ता को सफल न होने देने के लिए इस तरह की साजिश (Poison to peace negotiators) को अंजमा दिया था। यूक्रेन की टीम के दो वरिष्ठ सदस्य भी इस घटना का शिकार हुए थे। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि, जहर देने का उद्देश्य किसी की जान न लेकर बल्कि उन्हें चेतावनी जारी करना था।
रूसी अरबपति अब्रमोविच ने रूसी आक्रमण रुकवाने में मदद के लिए यूक्रेन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ही सबसे पहले रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भूमिका अदा की थी। इसके बाद यह प्रक्रिया दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के हाथ में है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







