न्यूज जंकशन 24
काशीपुर । उत्तराखंड के काशीपुर में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को दिनदहाडे गोलियों से भून दिया और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गौरव सिंह 22 साल पुत्र सुरजीत सिंह का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग है। सोमवार की सुबह वह युवती गौरव के घर पहुंच गई और शादी की बात करने लगी। इस पर युवती का भाई भडक गया और उसने गौरव को खत्म करने का फैसला कर लिया। वह सोमवार की दोपहर 12 बजे अपने आठ-दस साथियों के साथ गौरव के घर पहुंच गया। जैसे ही गौरव घर से बाहर आया तो युवती के भाई और उसके साथियों ने उस पर अवैध हथियारों से ताबडतोड फायरिंग कर दी। एकाएक हुए हमले से गांव में हडकंप मच गया। वहीं गौरव को गोलियों से भूनने के बाद हमलावर बाइकों से फरार हो गए। गौरव के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनदहाडे हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
1
/
387
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
उत्तराखंड की दो बड़ी खबरें... तीन महिलाओं के कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे...
हल्द्वानी में मुस्लिम टेलर के प्यार में पड़ी बेटी, शर्म से मां-बाप ने उठाया बड़ा कदम!
पापा विधायक हैं हमारे.. कहते हुए बेटे ने नैनीताल SDM से लिया पंगा! फिर मिला ऐसा सबक..
1
/
387


Subscribe Our Channel











