बाबा साहेब को किया याद, सीएम धामी बोले—समानता और न्याय के प्रेरणास्रोत

11
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए पूरी तरह समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के विचार एक मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करें और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।