काशीपुर । उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी ने आज यहां कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया। सचिव जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव अविनाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति यहाँ पहुंची।
निरीक्षण के दौरान गौतमी हाइट्स तथा अनन्या होटल स्थित कोविड केयर सेंटर में समिति ने भारी खामियां पाई। कमेटी अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जो खामियां पाई उसकी विस्तृत रिपोर्ट वह उच्च न्यायालय को सौंपेंगे। निरीक्षण के दौरान एक कोविड केयर सेंटर में सड़ चुकी सब्जियाँ देखकर समिति के सदस्य हैरान रह गये।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर व्यवस्था दी जाये। उन्होंने कहा कि जनपद ऊधमसिंहनगर के सभी कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है।
समिति में बार संघ के अध्यक्ष दिवाकर पांडे तथा डिप्टी कलेक्टर नरेश दुर्गापाल थे। समिति 10 दिन के भीतर ऊधमसिंहनगर के सभी कोविड केयर सेंटर की रिपोर्ट उच्च न्यायालय को पेश करेंगे।
कोविड केयर सेंटरों में मिली सड़ी सब्जियां, हाईकोर्ट को जाएगी रिपोर्ट। इस टीम के निरीक्षण में खुली पोल
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











