कानपुर। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करते-करते रिश्तों में भी लोग दूरियां बढाने लगे हैं। मानवता सड़कों पर दम तोड़ रही है। कानपुर में एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने कोरोना संक्रमित मां को घर से निकाल दिया। महिला अपनी बेटी और दामाद के पास गई। उन्होंने भी मुंह मोड़ लिया। बेबस महिला कुछ दिन कानपुर की सड़कों पर भटकी। इसके बाद दम तोड़ दिया।
मामला कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि एक महिला की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इस पर उसका बेटा उसे अपनी बहन के घर के बाहर छोड़कर चला गया। बेटी और दामाद ने भी महिला को अपने पास रखने से इनकार कर दिया। इस पर महिला सड़क पर ही भटकने लगी। बीमारी के कारण जब वह चलने में असमर्थ हो गई तो सड़क किनारे ही लेट गई। किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच कर महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां महिला की कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव निकली। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
शर्मनाक-बेटे ने कोरोना पीड़ित माँ को घर से निकाला, बेटी-दामाद ने भी नहीं अपनाया, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel










