रांची। झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के टिकरा टोली गांव निवासी 4० वषीर्य शकुंतला देवी की उसके दामाद सूरज उरांव ने गुरूवार की रात हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की बेटी सोनी कुमारी ने अपने पति सूरज उरांव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शकुंतला देवी बेड़ो थाना क्षेत्र के टिकरा टोली गांव निवासी थी। शकुंतला की बेटी और सूरज उरांव ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामले को लेकर सोनी महिला थाना जा पहुंची जहां दोनों के बीच काउंसिलिंग चल रही थी। दोनों के बीच इस बात पर सुलह हुई कि पति-पत्नी अलग-अलग रहेंगे।
श्री कुमार ने बताया कि इसके कुछ दिन बाद ही सोनी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों के बीच फिर से विवाद बढ़ने लगा। सोनी की मां दामाद से बच्ची की परवरिश एवं शादी के लिए रुपये की मांग करने लगीं। इसी बात को लेकर शकुंतला और उसकी बेटी सूरज के घर कोयसारा चले गए। जहां इस बात को लेकर सास और दामाद के बीच आपसी झड़प हो गयी। इसके बाद सूरज ने सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।
सतीश
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











