कोटद्वार, पौड़ी। पुलिस कर्मियों को शराब पार्टी महंगी पड़ गई। ऑडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
होली पर श्रीनगर बाजार पुलिस चौकी का शराब पार्टी को लेकर एक आडियो सोशल मीडिया में जारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए श्रीनगर बाजार चौकी प्रभारी समेत करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर लाईन हाजिर कर दिया गया है।
इसके अलावा चौकी में तैनात सभी होम गार्ड को जिला कमांडेंट होम गार्ड को वापस आफिस भेज दिया गया है। साथ ही मामले की प्रारम्भिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
Sorry, there was a YouTube error.



Subscribe Our Channel











