एसएसपी का बड़ा एक्शन, 107 पुलिसकर्मियों के तबादले

116
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बड़े फेरबदल को पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत 107 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है।

बताया गया कि यह कदम पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में जमे कर्मियों को नई जिम्मेदारियां देकर व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश की जा रही है।