SSP का सख्त कदम, इंस्पेक्टर और दरोगाओं के बदले द‌ायित्व

9
खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 2 इंस्पेक्टर और 20 सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के ट्रांसफर किए हैं। ये तबादले शुक्रवार देर रात किए गए।

तबादलों के तहत इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली से हटाकर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। खास बात यह है कि इन अधिकारियों को कुछ ही दिन पहले नई जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।

इसके अलावा कई दरोगाओं के भी तबादले किए गए हैं। अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल थाने का एसओ बनाया गया है। नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी भेजा गया है। विकास रावत को गैस प्लांट से सिडकुल कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीण बिष्ट को मंगलौर कोतवाली से बहादराबाद के कस्बा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। विक्रम बिष्ट को पथरी थाने से सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया गया है और बलवीर डोभाल को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि नवीन चौहान को वहां से पथरी थाने भेजा गया है। ब्रह्मदत्त बिजलवाण को खड़खड़ी चौकी से पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया है। आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर चौकी (भगवानपुर) भेजा गया है, जबकि विनय मोहन को वहां से पुलिस लाइन भेजा गया है।

नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार को बुग्गावाला से अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। नवीन नेगी को गोवर्धनपुर से खड़खड़ी और सूरत शर्मा को लक्सर से गोवर्धनपुर चौकी भेजा गया है। बालम सिंह को रुड़की से तेजपुर (भगवानपुर) चौकी प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये सभी तबादले जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं।