श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा नेता के आवास पर गोलियां चलाई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता अनवर अहमद सुरक्षित हैं। अहमद बारामुला के लिए पार्टी के जिला महासचिव तथा कुपवाड़ा जिले के प्रभारी हैं।
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में अरिगाम नौगाम में अहमद के आवास पर गार्ड चौकी पर गोलियां चलाई।
गोलीबारी में कांस्टेबल रमीज राजा घायल हो गया और उन्हें शहर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएमएचएस अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. नजीर चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मी को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी पहले ही मौत हो गई थी।
आतंकवादी घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल के साथ फरार हो गए।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने कहा कि पार्टी की कश्मीर इकाई इस हमले की कड़ी निंदा करती है
श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर आतंकवादी हमला, ये बने हालात
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











