बिजनौर। ऐसी घटना शायद ही आपने पहले कभी सुनी होगी, जब चोरी में हाथ आजमाने गए एक चोर को उम्मीद से ज्यादा रकम तिजोरी में दिखी तो उसे हार्ट अटैक पड़ गया।
मामला बिजनौर के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। कस्बा तिराहे पर पित्तनहेड़ी जिया निवासी उरूज हैदर का जनसुविधा केंद्र है। 16 फरवरी को चोरों ने केंद्र से नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड के साथ ही 13 लाख की चोरी की। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। संदेह के आधार पर पुलिस ने शातिर चोर नौशाद और एजाज को पकड़ा और कड़ी पूछताछ की। उसके बाद परत दर परत उघड़ती चली गई। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन दोनों के पास से तीन लाख 70 हजार रुपए बरामद हुए। बताया गया कि नौशाद शातिर चोर है, लेकिन एजाज ने पहली बार चोरी में हाथ आजमाया। चोरी करने के बाद दोनों नौशाद के घर पहुंचे। वहां जब 13 लाख से भरे बैग को खोला तो एजाज को हार्ट अटैक आ गया। इस पर नौशाद उसे अस्पताल ले गया। वहां तीन दिन तक एजाज का इलाज चला। इलाज भी चोरी की रकम से ही कराया, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हो गए। एसपी ने एजाज से भी पूछताछ की है। एसपी ने बताया कि एजाज के अनुसार उसको जन सुविधा केंद्र में मुश्किल से 50 हजार रुपये मिलने की उम्मीद थी। घर आकर जब रकम देखी तो उसको विश्वास नहीं हुआ कि इतनी बड़ी रकम भी उसको पहली ही बार मे हाथ लग सकती है और इसी से हार्ट अटैक पड़ गया। इधर, नौशाद ने बताया कि उसने बड़ी रकम का जुआ खेल लिया और कुछ धनराशि ठिकाने लगा दी। पुलिस ने अब दोनों को कोर्ट के पेश कर जेल भेज दिया। एसपी का कहना है कि रकम कहाँ लगाई गई है उसको खंगाला जा रहा है।
पहली बार चोरी करने गए चोर को हाथ लगी बड़ी रकम, देखते ही पड़ गया हार्ट अटैक। जानिए फिर क्या हुआ
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











