ऊधमसिंह सिंह नगर के युवक ने फेसबुक पर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

515
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, ऊधमसिंह नगर।

काशीपुर में एक युवक ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। देहरादून की एसआईटी ने जांच में पाया कि वीडियो अपलोड करने वाला काशीपुर का युवक है। एसएसपी के निर्देश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसटीएफ देहरादून की जांच में पता चला कि काशीपुर के प्रेमनगर रतनपुरी के रहने वाले जसविंदर सिंह ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड किया है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए एसएसपी ऊधमसिंह नगर को लिखा गया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश देते हुए कार्रवाई के लिए लिखा।
कोतवाली पुलिस की जांच में भी जसविंदर सिंह द्वारा आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।