उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, धीमे पड़ेंगे मानसून के तेवर, जानें अपडेट

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ पर्वतीय जिलों में अभी भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इससे प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है। हालांकि, मानसून की आधिकारिक विदाई में अभी समय लगेगा और फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं।

बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। खराब मौसम के चलते दिल्ली, मुंबई और जयपुर से आने वाली उड़ानों को लैंडिंग के लिए इंतजार करना पड़ा। कुछ विमान आसमान में चक्कर काटते रहे। मौसम में सुधार के बाद उड़ानों के सामान्य संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।