यहां हुआ हादसा- अलकनंदा में गिरा टैम्पो ट्रैवलर, रेस्क्यू जारी

441
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है। रूद्रप्रयाग जिले में टैंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने की खबर है। वाहन में 15 -16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।

वाहन में 15 से 16 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।