दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल को एशिया की सबसे सुरक्षित जेल कहा जाता है. लेकिन इसी जेल में सुरक्षा इंतजामों को धता बताकर आए दिन कैदी किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं. ताजा घटनाक्रम में कुछ कैदियों ने एक युवा कैदी पर चाकू से कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड ने एक बार फिर जेल के सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं|
हत्या की इस वारदात को तिहाड़ की जेल नंबर-3 में अंजाम दिया गया. मृतक कैदी की पहचान दिलशेर नामक कैदी के रूप में हुई है. जेल के अंदर ही दिलशेर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. दिलशेर की उम्र महज 22 साल थी. बताया जा रहा है कि कैदी दिलशेर जब सो रहा था, उसी वक्त उसके दिल पर हमला किया गया।
जेल में हत्या की इस वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया, ये अपने आप में बड़ा सवाल है. सबसे सुरक्षित जेल में चाकू कहां से आए. कैसे निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया. ऐसे में जेल के सुरक्षाकर्मी आखिर क्या कर रहे थे|
मृतक कैदी दिलशेर के परिवार का आरोप है कि जेल में वेद प्रकाश, नौशाद और फ़ैज़ आलम नामक कैदी और उनके साथियों ने इस पूरी हत्या की वारदात अंजाम दिया है। अब पुलिस और जेल प्रशासन इस मामले में जांच की बात कर रहा है। इससे पहले भी तिहाड़ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हमेशा मामला दबकर रह जाता है|
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel










