उत्तराखंड में 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल बंद

7
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जाते हुए मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 26 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 26 सितंबर, शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए दोनों जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विशेष रूप से कुमाऊं मंडल में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, 26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम का यह असर 27, 28, 29 और 30 सितंबर को भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।