उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने जिले में तैनात पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के व्यापक तबादले किए हैं, जिसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार कुल 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय को एएनटीएफ से हटाकर जसपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से डीसीआरबी भेजा गया है। भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली, धीरेन्द्र कु
मार को पीआरओ पद से हटाकर कुंडा कोतवाली और विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा और प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली में तैनात किया गया है। वहीं, मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ और मंजू पाण्डेय को नानकमत्ता से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। मनोज देव, हेमंत कठैत और पंकज कुमार सहित कई अधिकारियों को नई चौकियों और थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र सिंह मेहता को बांसफोड़ान से हटाकर नई चौकी में भेजा गया है, जबकि मेधा शर्मा, राकेश राय और जगदीश तिवारी को विभिन्न चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। कई दारोगाओं को पुलिस लाइन से फील्ड में तैनात कर जमीनी पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
महिला उपनिरीक्षक मीना रावत को भी नई जिम्मेदारी मिली है। सुनील सिंह बिष्ट, खुशवंत सिंह और बसंत लाल टम्टा सहित अन्य अधिकारियों को अलग-अलग कोतवालियों और थानों में भेजा गया है। दारोगा पूनम रावत को केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैंप कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



Subscribe Our Channel










