हरिद्वार के भगवानपुर में कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची रूड़की और भगवानपुर की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। इससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आस-पास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई। सूचना मिलते ही रुड़की और भगवानपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। उधर, भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











