ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी- एसएसपी ने तीन कांस्टेबल किए निलंबित

502
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में अनुशासनहीनता और लापरवाही सामने आई है। इसे एसएसपी पीएन मीणा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कांस्टेबल शंकर सिंह, दीपक सिंह राणा और मनोज सिंह राणा को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

माना जा रहा है कि अभी जिले में कई अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।