उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

342
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल उठी। मंगलवार को प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला रहा।  झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र मोरी ब्लॉक के जखोल क्षेत्र के जंगलों में बताया गया है। पुलिस वायरलेस सेट और तहसील कंट्रोल रूम को भूकंप की सूचना तुरंत प्राप्त हुई।

उत्तराखंड में इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम सतर्कता बनाए हुए हैं।