नैनीताल। चंपावत में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भूमि विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक चंपावत की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में भैरवा चौराहा निवासी महेंद्र कुमार तड़ागी (मूल निवासी लोहारियासाल, हल्द्वानी) ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से दिनेश तड़ागी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिनेश तड़ागी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने महेंद्र कुमार तड़ागी के नाम जारी .38 बोर रिवॉल्वर और सिंगल बैरल बंदूक के शस्त्र लाइसेंस आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 17(3) के तहत तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Subscribe Our Channel










