Big boss 16 को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, लग गई यह बीमारी

1775
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई। अभिनेता सलमान खान के डेंगू से पीड़ित होने की वजह से फिल्मकार करण जौहर मशहूर रियलिटी टेलीविजन कार्यक्रम BIG BOSS 16 के आगामी तीन एपिसोड की मेजबानी करेंगे। खान के करीबी एक सूत्र ने बताया कि 2010 से BIG BOSS की मेजबानी कर रहे अभिनेता दिवाली के बाद फिर से लौटेंगे।

दिवाली बाद उबर पाएंगे बीमारी से

खान पिछले हफ्ते डेंगू से पीड़ित हो गए थे और वह इससे उबर रहे हैं। दिवाली के बाद उनके ठीक हो जाने की उम्मीद है। वह फिलहाल आराम कर रहे हैं। जौहर ने कलर्स चैनल पर लंबे समय से प्रसारित किए जा रहे शो की मेजबानी की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभाल ली है। वह चैनल पर पहले से ही प्रसारित हो रहे डांस शो झलक दिखला जा के जूरी सदस्यों में शामिल हैं।

शनिवार-रविवार-सोमवार को होगा प्रसारण

करण जौहर BIG BOSS के तीन एपिसोड की शूटिंग करेंगे, जिसमें दीपावली स्पेशल भी शामिल है, जो शनिवार और रविवार के एपिसोड के अलावा सोमवार को प्रसारित होगा। अंदरूनी सूत्र ने कहा, बिग बॉस की टीम घोषणा कर रही है कि सलमान अस्वस्थ हैं और जौहर ने शनिवार की रात को प्रसारित होने वाले शो के ताजा एपिसोड में उनकी जगह मेजबानी की जिम्मेदारी संभाली है। BIG BOSS के 16वें सीजन का प्रसारण एक अक्टूबर से शुरू हुआ।