कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने वितरित किया प्रसाद

60
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बाबा नीब करोली महाराज के कैंचीधाम के स्थापना दिवस के पावन मौके पर सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से मुखानी स्थित शिव मंदिर में प्रसाद का वितरण किया।

कैंचीधाम के स्थापना दिवस पर मुखानी स्थित शिव मंदिर में प्रातःकाल पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण ‌हुआ। जिसमें सैकड़ों बाबा के भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारे से गूंज उठा।

राज्य मंत्री दीपक मेहरा, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी, कर्नल आलोक पाण्डे, पूर्व प्रधान मुकुल बलूटिया,भूवन जोशी, समाजसेवी लीला कांडपाल, पंकज पन्त,राशी जैन, भाशू जोशी, जगदीश आर्या, महमूद हसन बंजारा,रवी दुर्गापाल सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित रहकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,कमल जोशी, उमेश सैनी, दीक्षा पंत पांडे,हेमा जोशी,पूजा पंत, बबिता टकवाल,गीता बेलवाल,रमा जोशी,भावना पांडे,रंजना जोशी,सोना तिवारी,कौशल्या जोशी,केतन जायसवाल,जय प्रकाश,कृतिका पांडे,विवेक पंत,जिज्ञासा जोशी,युगल मेलकानी,अजय कुमार जोशी,हरीश जोशी,ललित,संजय,पवन,छोटू, कैलाश जोशी आदि ने सहाभागिता की।